Skip to main content

Mumbai style Vada Pav

 

class="separator" style="clear: both; text-align: center;">

मुंबई के मशहूर स्ट्रीट फूड में शामिल वड़ा पाव आज हर जगह अपनी पहचान बना चुका है. पाव के अंदर चटनी की लेयर और बटाटा वड़ा लगाकर सर्व होने वाला वड़ा पाव बहुत ही चटपटा और मसालेदार स्नैक्स है. इसे आप घर पर बड़ी ही सरलता से बनाकर स्पेशल नाश्ते के रूप में परोस सकते हैं. 


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Batata Vada Recipe

पाव - 4

आलू - 3 (उबले हुए)

हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ) 

नमक - ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 

हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से भी कम 

लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से भी कम 

राई - ¼ छोटी चम्मच 

जीरा - ¼ छोटी चम्मच 

करी पत्ता - 8-10 

नींबू का रस - 1 छोटी चम्मच 

अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)

हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)

हींग - 1 पिंच 

बेसन - 1 कप 

लाल मिर्च पाउडर - 1

नमक - ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 

बेकिंग सोडा - 1 पिंच 

हल्दी पाउडर - 1 पिंच 

तेल - तलने के लिए

मूंगफली की चटनी


भूनी मूंगफली - ½ कप 

अमचूर - ¼ छोटी चम्मच 

नमक - ½ छोटी चम्मच 

हींग - 2 पिंच 

लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच 

जीरा - ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Mumbai Vad Pav

बेसन को बड़े प्याले में डाल लीजिये और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए गाढा़ घोल तैयार कर लीजिए. इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर और बेकिंग सोडा डाल दीजिए. घोल को चमचे से चलाते हुये 3 से 4 मिनिट अच्छी तरह फैंट लीजिये. बैटर की कन्सिस्टेन्सी पकौड़ों के घोल जैसी होनी चाहिए. इतना बैटर बनाने में आधा कप से थोड़ा सा ज़्यादा पानी लगा है.


उबले आलू को छीलकर बारीक तोड़ लीजिए.


फिर, उबले आलू को फ्राय कर लीजिए. इसके लिए, पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर राई डाल दीजिए. राई तड़कने पर जीरा और हींग डाल दीजिए. जीरा चटख जाने पर हरी मिर्च, अदरक पेस्ट और करी पत्ता डाल कर हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद, पैन में हल्दी पाउडर और मैश किए हुए आलू, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. सभी सामग्रियों को भूनते हुए अच्छे से मिक्स कर लीजिए.


गैस बंद कर दीजिए और आलू में हरा धनिया और नींबू का रस मिला कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. बोन्डे के लिए आलू तैयार हैं. स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिए.


मूंगफली की चटनी


चटनी बनाने के लिए, पैन में जीरा डालकर हल्का सा भून लीजिए. गैस बिल्कुल धीमी रखिए. जीरा चटख जाने पर हींग और मूंगफली के दाने डालकर हल्का सा भून लीजिए. फिर, गैस बंद कर दीजिए.


मिक्सर जार में मूंगफली, लाल मिर्च पाउडर, नमक और अमचूर पाउडर डालकर पीस लीजिए. मूंगफली की चटनी बनकर तैयार है.


वडा़ पाव बनाएं


कढा़ई में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दीजिए. आलू के मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण उठाकर गोल कीजिए और प्लेट में रखते जाइये. सभी गोले बन जाने के बाद, एक गोला उठाइये और इसे बेसन घोल में डालकर तेल में तलने के लिए डाल दीजिये.


एक बार में जितने गोले कढ़ाई में आ जाएं उतने डालकर तल लीजिये. गोल्डन ब्राउन होने पर इन्हें पेपर नेपकिन बिछी प्लेट में निकाल लीजिए और दूसरे गोले भी इसी तरह तल कर निकाल लीजिए.


अब पाव लीजिए. पाव को बीच में से इस तरह से काट लीजिए कि दूसरी ओर से ये जुडा़ रहे. पाव के एक ओर मूंगफली की चटनी लगा लीजिए और दूसरी ओर हरे धनिये की चटनी लगा कर पाव के बीच में आलू का पकौडा़ डाल कर हल्के से दबा दीजिए, वडा़ पाव बनकर तैयार हैं. इसी तरह सारे वडा़ पाव बनाकर तैयार कर लीजिए.


गरमागरम चटपटे स्वाद से भरपूर वड़ा पाव तैयार हैं. आप इन्हें हरे धनिये की चटनी या टमैटो सॉस के साथ सर्व कीजिए और चाव से खाइए.


सुझाव


बोन्डो को और क्रिस्पी बनाने के लिए, बेसन के घोल में 2 टेबल स्पून चावल का आटा भी मिला सकते हैं. 

बेकिंग सोडा बोन्डो को क्रिस्पी बनाने के लिए इस्तेमाल हुआ है.


Comments

Popular posts from this blog

The Global Economic Crisis

  UoUyeu_h0eYHDB6zBk9Q0sWyKgLVDXtO2vzCpotw19RdR7xMwQY9AGH5PAHp5zeZ28ZFjy18PQJAL2zUHlCKPmms3RphPaaDdh3Hxvw/s420/financial_crisis1.jpg" style="margin-left: 1em; margin-right: 1em;"> The Global Economic Crisis: What You Need to Know: The last few years have not been kind to the global economy. The European debt crisis, followed by political upheaval in the Middle East and, most recently, China’s slow down have left consumers around the world feeling uncertain about their own economic prospects and have made it more difficult for businesses to invest in the future. Learn more about the causes of this ongoing economic crisis and what you can do to better protect yourself from its effects. What caused it? The root of most financial problems is a result of excessive spending. Although it’s important to spend money on things that matter, such as food and shelter, it’s just as important not to overspend on luxuries. Excessive spending causes interest rates and inflation—and ...

انٹارکٹیکا[ANTARCTICA]

 انٹارکٹکا: انٹارکٹیکا دنیا کا انتہائی جنوبی براعظم ہے، جہاں قطب جنوبی واقع ہے۔ جغرافیائی اصطلاح میں اسے منطقہ باردہ جنوبی (South friged zone) بھی کہتے ہیں۔ یہ دنیا کا سرد ترین،  خشک ترین اور ہوا دار ترین براعظم ہے، 🥶   جبکہ اس کی اوسط بلندی بھی تمام براعظموں سے زیادہ ہے۔ 14٫425 ملین مربع کلومیٹر کے ساتھ انٹارکٹکا ایشیا، افریقا، شمالی امریکا اور جنوبی امریکاکے بعد دنیا کا پانچواں بڑا براعظم ہے۔ انٹارکٹکا 98 فیصد برف سے ڈھکا ہوا ہے جس کے باعث وہاں کوئی باقاعدہ و مستقل انسانی بستی نہیں۔ صرف سائنسی مقاصد کے لیے وہاں مختلف ممالک کے سائنس دان قیام پزیر ہیں۔۔۔۔😮 وہاں تقریبا 2 ملین سالوں سے بارش نہیں ہوئی ہے ، اس کے باوجود دنیا کے میٹھے پانی کے 80 فیصد ذخائر وہاں موجود ہیں ، اگر یہ سب پگھل جاتے تو سمندری سطح کو ساٹھ میٹر (200 فٹ) تک بڑھا سکتے ہیں۔😱 انٹارکٹکا یونانی لفظ اینٹارکٹی کوس سے نکلا ہے، جس کا مطلب ہے آرکٹک کے مدمقابل۔ اس براعظم کو پہلی بار روسی جہاز راں میخائل لیزاریف اور فابیان گوٹلیب وون بیلنگشاسن نے 1820ء میں دیکھا۔🙂  مختلف تحقیقی کام سر انجام دینے کے لیے دنی...

The Dignity of Work

  The Dignity of Work You know that feeling you get when you do a job well done and it's noticed? That's the dignity of work. It's the sense that you've done something valuable, something that's worth noticing. And it doesn't matter what your job is. Whether you're a doctor or a janitor, when you do your job with care and attention to detail, you're dignified. You're respected. It's not always easy to maintain that sense of dignity, but it's worth it. Because when you feel dignified, you feel good about yourself. You feel like you matter. The Relationship Between Work and Dignity You might be wondering what the dignity of work has to do with you. Well, let me explain. The dignity of work is about the respect that is given to a person for the work that they do. It's about the idea that everyone has a value and that everyone deserves to be treated with respect, regardless of their job. When you do a good job, you're contributing to the ...